अशोक जैन हत्याकांड, उद्योग नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

Monday, Oct 21, 2024-05:17 PM (IST)

 

  • अशोक जैन हत्याकांड 
  • उद्योग नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
  • दो इनामी बदमाश चढे़ पुलिस के हत्थे
  • दोनों पर 5-5 हजार रुपए का था इनाम 

 

कोटा, 21 अक्टूबर 2024 । अशोक जैन हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है । उद्योग नगर थाना पुलिस ने मारपीट कर हत्या करने के मामले में दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर कोटा पुलिस की ओर से 5-5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। 

PunjabKesari

शहर पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 सितम्बर को प्रेम नगर अफोर्डेबल गेट के बाद बदमाशों ने जान से मारने की नियत से दो वारदातों को अंजाम दिया था। जिसमें से एक वारदात में अशोक जैन नाम के शख्स की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने बदमाश सत्यनारायण उर्फ सत्तू और महावीर शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि महावीर और सत्यनारायण करवा चौथ मनाने के लिए कोटा आए है। जिसके बाद पुलिस टीमें बनाकर दबिश दी गई और दोनों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दोनों के पहले के अपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए है।

पुलिस के मुताबिक अशोक जैन ने अपनी बेटी को महेश मीणा के ऑफिस में काम करने जाने से रोका था, जिसके बाद बदला लेने के लिए महेश मीणा, सत्यनारायण और महावीर ने अशोक जैन की हत्या कर दी थी । 
 


Content Editor

Chandra Prakash

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News