राजस्थान के अजमेर में कांग्रेस पर बरसे अमित शाह, बोले - लाल कलर देखकर जैसे सांड दौड़ता है, वैसे गहलोत साहब
Friday, Nov 17, 2023-05:17 PM (IST)
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज अजमेर के बिजयनगर दौरे पर रहे। जहां अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि आपने 5 साल तक कांग्रेस की सरकार देखी। पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने जो सबसे बड़ा कार्यक्रम चलाया है वह भ्रष्टाचार से लड़ना है। यहां कुछ युवा लाल रंग का स्वेटर-जर्सी पहनकर आए हैं। आप मेरी सभा में आए हैं, गहलोत साहब की सभा में ऐसे मत चले जाना। वरना तो जैसे सांड लाल कलर को लेकर दौड़ता है वैसे गहलोत साहब।
अमित शाह ने आगे कहा कि लाल डायरी में गहलोत सरकार के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा हैं। राजस्थान में आजादी के बाद से अब तक जितनी सरकारों ने भ्रष्टाचार नहीं किया, उससे बड़ा घोटाला गहलोत सरकार ने किया है। अमित शाह ने कहा कि इन्होंने खनन विभाग में 66 हजार करोड़ रूपए और खनन पट्टे देने में 1 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया हैं।
