राजस्थान बजट 2026 में कोटा के लिए बड़ी घोषणाएं, बनेगा टेक्नोहब

Wednesday, Feb 11, 2026-03:24 PM (IST)

कोटा। राजस्थान बजट 2026 में कोटा के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं, जिनके तहत सरकार नई सड़कों और ब्रिज के लिए 1800 करोड़ रुपए खर्च करेगी। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने बजट में सड़कों की मरम्मत सहित दूसरे कामों के लिए अलग-अलग बजट की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अगले साल 15 नए रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज भी बनाए जाएंगे। हाईवे पर भी नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। वित्त मंत्री दीया कुमारी ने 8वें वेतन आयोग के लिए हाई पावर कमेटी बनाने की घोषणा की है।

 

— कोटा में टेक्नोहब की घोषणा
— मेडिकल कॉलेज में विश्रामगृह, अटल आरोग्य फूड कोर्ट स्थापित होगा।
— नगरीय क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा के कार्य होंगे।
— कोटा में महिला बाल शक्ति संकुल की घोषणा
— अस्पतालों में मौत पर घर तक डेड बॉडी फ्री पहुंचाई जाएगी, इसके लिए मोक्षवाहिनी योजना शुरू होगी।
— गंभीर मरीजों और एक्सीडेंट के मामलों में तत्काल इलाज के लिए राज सुरक्षा के नाम से नई योजना शुरू की जाएगी।
— जिन मरीजों के पास दस्तावेज नहीं है उन्हें भी फ्री इलाज मिलेगा।
— अस्पतालों में आग से जुड़ी दुर्घटनाएं रोकने के लिए फायर सेफ्टी उपकरणाों पर 300 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
— एक्सीडेंट में तत्काल इलाज के लिए हाईवे पर रेस्ट सेंटर्स पर एंबुलेंस तैनात की जाएंगी।
— आत्महत्याएं रोकने और मानसिक स्वास्थ्य पर राज ममता के नाम से नया प्रोग्राम शुरू होगा।
— जिला अस्पतालों में मेंटल हेल्थ केयर सेंटर खुलेंगे।
— कॉलेजों में मेंटल हेल्थ और काउंसलिंग के लिए काउंसलर जाएंगे। हर ग्राम पंचायत में आरोग्य शिविर लगाए जाएंगे।
— सभी स्कूलों में टॉयलेट बनाए जाएंगे।
— अगले साल 2500 से ज्यादा स्कूलों की मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए 500 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
— 450 करोड़ की लागत से जर्जर स्कूलों के भवनों का निर्माण होगा।
— स्कूली बच्चों को खेल किट और जादुई पिटारा देगी सरकार, 323 करोड़ का खर्च होगा।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News