JDA का 45वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया, गणेश पूजन के साथ विकास और जनसेवा का लिया संकल्प

Wednesday, Aug 05, 2026-08:02 PM (IST)

जयपुर, 5 अगस्त। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) का 45वां स्थापना दिवस बुधवार को जेडीए परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

उन्होंने जेडीए परिवार की सुख-समृद्धि, प्रगति और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत करने की कामना की। कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक आनंद शर्मा, जेडीए सचिव गौरव सैनी सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

नवनिर्मित VC Room का किया लोकार्पण

स्थापना दिवस के अवसर पर जेडीसी सिद्धार्थ महाजन ने नागरिक सेवा केंद्र भवन के बेसमेंट में नवनिर्मित VC Room का लोकार्पण भी किया।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी संसाधनों के उपयोग से प्रशासनिक कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता और त्वरित निर्णय प्रक्रिया को और मजबूती मिलेगी।

जनहित और सुशासन के लिए समर्पित होकर काम करने का आह्वान

सिद्धार्थ महाजन ने जेडीए के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से जनहित, सुशासन और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।


Content Editor

LUCKY SHARMA

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News