मोदी सरकार के बजट में IT को भारत की ताकत बनाने और युवाओं के रोजगार पर फोकस: डॉ. पूनियां

Sunday, Feb 01, 2026-07:05 PM (IST)

जयपुर। भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने केंद्रीय बजट 2026-27 पर जयपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के इस कल्याणकारी बजट में 2047 में विकसित भारत के सपने का सोपान स्पष्ट रूप से दिखता है। उन्होंने कहा कि यह बजट आर्थिक प्रगति को स्पष्ट तौर पर उन कर्तव्यों का उल्लेख करता है जिसमें निवेश, रोजगार और उद्योगों का सृजन शामिल है। 

 

मोदी सरकार के बजट में जनता की उम्मीदों, शिक्षा, एमएसएमई जैसी संस्थाओं को देश की रीढ़ बनाने के जो प्रावधान किए हैं वह निश्चित तौर पर अभिनंदनीय है। मोदी सरकार के बजट में जनता की सहुलियतों को ध्यान में रखा गया है। उन्होंने कहा कि खेती सबसे बड़ा क्षेत्र है, किसानों की आय कैसे बढ़े इस बात पर बजट में मोदी सरकार ने फोकस किया है। बजट में आज के युग की आईटी को भारत की ताकत बनाने, नई पीढ़ी को तैयार करने जैसे लक्ष्य रखे गए हैं। यह बजट समग्रता से तैयार किया गया विकसित भारत के सपने का सोपान निश्चित करता है। 

 

सतीश पूनियां ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने कालखंड का 9वां जनकल्याणकारी बजट पेश किया है। खास तौर पर मोदी सरकार देश को आर्थिक तौर पर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। केवल किसी देश की जीडीपी के अनुमान से उसकी अर्थव्यवस्था का आंकलन नहीं होता है, बल्कि समग्रता को लिए होता है इसलिए बजट में सभी पक्षों का ध्यान रखा गया है। 

 

पूनियां ने कहा कि किसी देश की आर्थिक तरक्की बड़ा कारक होता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट में उद्योग, निवेश और रोजगार को सुनिश्चित किया है। मोदी सरकार लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बजट में शिक्षा के नवाचार और इंफ्रास्क्ट्रक्चर, संस्कृति से लेकर पयर्टन तक सभी को समाहित किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि, सबका साथ, सबका विकास मोदी सरकार का मूलमंत्र है। यह बजट पूरी तरह से समावेशी बजट है। पूर्वोत्तर व जम्मू कश्मीर को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जब यह बजट धरातल पर आएगा तब हरियाणा से लेकर राजस्थान तक का इंफ्रास्ट्रक्चर और अधिक मजबूत होगा।

 

देश के आमजन के लिये बजट में सहूलियतों पर काम किया गया है, खेती देश का सबसे बड़ा क्षेत्र है, किसानों की आय बढाने से लेकर सहकारिता को किस तरीके से मजबूत किया जाए और आज के युग की आईटी को भारत की एक अच्छी ताकत बनाया जाये, जो आने समय में रोजगार को बढ़ाने से लेकर नई पीढ़ी को ताकत दे सके, यह बजट पूरे तरीके से समग्रता से तैयार हुआ है।

 

मोदी सरकार के बजट में हरियाणा से लेकर पंजाब से लेकर राजस्थान और पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक इसमें मुझे लगता है उन सब बातों का समावेश है, जो उस प्रदेश की एक समग्र तरक्की को दिशा देंगे, गति देंगे।"

 

मोदी सरकार के बजट में उद्योग, निवेश और रोजगार, ये पहली प्राथमिकता है। दूसरा, लोगों की सुविधाओं को अंजाम देना, उनकी सुविधाओं के हिसाब से बजट का आकलन करना। तीसरा पक्ष, जो मोदी सरकार का मूल मंत्र है, सबका विकास और सबका विश्वास, मुझे लगता है कि तीनों ही पक्षों पर इस सरकार ने पूरे समावेशी तरीके से बजट का प्रावधान किया है।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News