डूंगरपुर जिला परिषद CEO हनुमान सिंह राठौड़ APO, आगामी आदेश तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में
Saturday, Oct 03, 2026-03:51 PM (IST)
डूंगरपुर। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन को लेकर आदेश जारी किया है। आदेश के तहत डूंगरपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़ को आगामी आदेश तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है।
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश में हनुमान सिंह राठौड़, RAS, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद डूंगरपुर का नाम उन अधिकारियों में शामिल है, जिन्हें प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेश तक पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। उन्हें अपनी उपस्थिति कार्मिक (क-4) विभाग में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को वर्तमान पद से कार्यमुक्त कर बिना कार्यग्रहण काल अथवा अवकाश का उपयोग किए तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापन के अनुसार कार्यभार ग्रहण करना होगा। वहीं, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखे गए अधिकारियों को संबंधित विभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
यह आदेश राज्यपाल की आज्ञा से संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह की ओर से जारी किया गया है।
