छठ महापर्व संपन्न: संगम तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, छठव्रती ने दिया उगते सूर्य को अर्घ्य…परिवार के लिए की मंगलकामना

11/11/2021 11:15:13 AM

प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में संगम तट पर छठ पूजा का समापन हो गया। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने छठ मैय्या से परिवार की सुख, समृद्धि की प्रार्थना की। आज सुबह 4 बजे से ही संगम तट पर सुहागिन महिलाओं का सैलाब उमड़ पड़ा।  हर तरफ छठ की ही छता दिखाई दे रही है। पूरा संगम क्षेत्र सूर्य उपासकों की श्रद्धा से सराबोर है।


व्रती महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर बीती शाम को गंगा और यमुना घाट पर जाकर अस्तांचल (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया जिसके बाद आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर छठ पूजा का समापन किया। प्रयाग को सूर्य क्षेत्र माना गया हैं जहां खुद सूर्य की पुत्री यमुना और सूर्य देवता विद्यामान हैं, जिसके चलते इस क्षेत्र में त्रिवेणी के जल से डूबता और उगते सूर्य को अर्ध्य देने का मौक़ा भाग्यवान सुहागिनों को ही मिलता है।


बीती शाम संगम से पूजा करने के बाद ये व्रती महिलाएं पूरी रात भजन-कीर्तन करने के बाद आज भोर में फिर त्रिवेणी के घाट पर पहुंची। वहां अपनी बेदी पर पूजन करने के बाद उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।


इस दौरान व्रती महिलाओं के पति उनकी मांग में सिंदूर भराई की रस्म निभाई, जो अखंड सुहाग का प्रतीक है। महिलाओं ने पुत्र और पति के लिए तो व्रत रखा ही साथ ही साथ महंगाई और कोरोना भी देश से जल्द दूर हो इसके लिए भी छठी मैया से कामना की।

Umakant yadav

Advertising