राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिंक फुटबॉल अकादमी में खेल उत्सव, वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 2026 का काउंटडाउन शुरू

Saturday, Aug 29, 2026-06:22 PM (IST)

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की प्रमुख खेल पहल जिंक फुटबॉल अकादमी ने जावर स्टेडियम में विशेष खेल उत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में अकादमी के प्रशिक्षु खिलाड़ियों के साथ आसपास के गांवों के 100 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और खेल, फिटनेस व टीम भावना का संदेश दिया।

आयोजन के दौरान खिलाड़ियों और ग्रामीण बच्चों ने विभिन्न फुटबॉल गतिविधियों में हिस्सा लिया। इसमें अकादमी की आवासीय बालिका फुटबॉल टीम की खिलाड़ी भी शामिल रहीं। खेल गतिविधियों और संवाद के जरिए बच्चों को फुटबॉल के प्रति प्रेरित किया गया तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और अनुशासन की भावना को बढ़ावा दिया गया।

यह कार्यक्रम 6 सितंबर को आयोजित होने वाली वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन 2026 की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत भी बना। आयोजकों का कहना है कि मैराथन उदयपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिटनेस डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

हिंदुस्तान जिंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमरेंदु प्रकाश ने कहा कि खेल युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और समावेशी समाज बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। कंपनी का लक्ष्य केवल खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों तक खेलों की पहुंच बढ़ाना भी है।

वर्ष 2018 में स्थापित जिंक फुटबॉल अकादमी को एआईएफएफ की 3-स्टार रेटिंग प्राप्त है। अकादमी के खिलाड़ी राजरूप सरकार, साहिल पूनिया, प्रेम हंसदाक और मोहम्मद कैफ भारतीय आयु वर्ग की फुटबॉल टीमों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं 2025 में हिंदुस्तान जिंक ने ग्रामीण क्षेत्र की 20 बालिकाओं के साथ देश की पहली आवासीय बालिका फुटबॉल अकादमी भी शुरू की।

लगभग चार दशकों से खेलों को बढ़ावा दे रही हिंदुस्तान जिंक आज शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और खेल विकास के माध्यम से 4,100 से अधिक गांवों में 26 लाख से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित कर रही है।

 


Content Editor

LUCKY SHARMA

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News