कोटा चंबल रिवर फ्रंट को लेकर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का बड़ा बयान

Monday, Nov 20, 2023-07:22 PM (IST)

कोटा चंबल रिवर फ्रंट को लेकर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का बड़ा बयान

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी का कोटा दौरा 
बीजेपी ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना
सरकार आने पर किया चंबल रिवर फ्रंट पर जांच बैठाने का दावा
रिवर फ्रंट के उद्घाटन पर सीएम का नहीं जाना भ्रष्टाचार का उदाहरण
पीएम मोदी की सभा स्थल का बीजेपी नेताओं ने लिया जायजा

कोटा। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी कोटा दौरे पर रहे। इस दौरान जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र की होने वाली सभा के लिए सभा स्थल का जायजा लिया। वहीं मीडिया से बातचीत करने के दौरान जोशी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार के उदाहरण बताए। जोशी ने कहा कि सीएम के सामने ही कई लोगों ने भ्रष्टाचार की बात कही है। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सरगर्मी तेज हैं। प्रदेश में राजनीतिक दलों के नेताओं के दौरे देखे जा रहे हैं। राजस्थान में एक चरण में 25 नवंबर को 199 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। इसी कड़ी में नेताओं के आरोप-प्रत्यारोपों का दौर भी जारी हैं। केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी शिक्षा नगरी कोटा दौरे पर रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र की मंगलवार, 21 नवंबर को कोटा विधानसभा क्षेत्र में होने वाली जनसभा के लिए सभा स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ प्रहलाद गुजंल समेत कई बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने प्रेस वार्ता कर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर जानकारी सांझा की। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री जोशी ने राज्य की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं उन्होंने एक-एक कर प्रदेश में हुए भ्रष्टाचार के उदाहरण बताए। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत के सामने ही कई लोगों ने भ्रष्टाचार की बात कही है। वहीं चंबल रिवर फ्रंट पर हुए हादसे के लिए केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने यूडीएच मंत्री शांति धारीाल का जिम्मेदार ठहराया है। केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि कोटा रिवर फ्रंट को बनाने में जो भ्रष्टाचार हुआ है। उसकी जांच राजस्थान में हमारी बीजेपी की सरकार आने पर कराई जाएगी। वहीं केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का रिवर फ्रंट के उद्घाटन मंे नहीं आना कहीं न कहीं भ्रष्टाचार का उजागर करता हैं। वहीं सीएम का कार्यक्रम में शामिल नहीं होना भी एनजीटी की गाइडलाइन का उल्लंघन हैं।


Content Editor

Afjal Khan

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News