लेखक निर्देशक अशोक राही प्रतिष्ठित हीपा अवार्ड से सम्मानित

3/29/2024 6:26:21 PM

प्रदेश के जाने-माने नाट्य लेखक निर्देशक अशोक राही को विश्व रंगमंच दिवस के मौके पर बेस्ट थिएटर प्रमोटर अवार्ड से हरियाणा में सम्मानित किया गया।
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक और हरियाणा इंस्टीट्यूट आफ परफॉर्मिंग आर्ट्स के संयुक्त आयोजन में विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर राजवीर सिंह ने एक भव्य समारोह में अशोक राही को शॉल, स्मृति चिन्ह और 11000 रुपए की राशि देकर देवेंद्र तिरखा अवार्ड से सम्मानित किया। 

अशोक राही के अलावा रंगकर्मी रजत सिंह ,इदरीस मलिक,सुनील चौहान ,महेश वशिष्ठ और रविंद्रजीत सिंह चन्नी , बलवंत ठाकुर और जतिंदर बराड़ को भी अपने-अपने प्रदेशों में रंगमंच के उत्थान के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजबीर सिंह ने कहा कि रंगमंच से में सभी कलाएं समाहित है और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच बहुत जरूरी है । इस अवार्ड समारोह में रोहतक जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर हरीश कुमार, छात्र कल्याण निदेशक डॉक्टर जगबीर राठी ,और हीपा अवार्ड के सूत्रधार और देश के जाने-माने रंगकर्मी विश्व दीपक तिरखा सहित अनेक विद्वान मौजूद थे।

 उल्लेखनीय है कि अशोक राही पिछले 45 वर्ष से निरंतर रंगकर्म से जुड़े हैं।इन्हें पिछले ही वर्ष राजस्थान संगीत नाटक का अकादमी एवार्ड, राजस्थान साहित्य अकादमी एवार्ड सवाई माधो सिंह कला एवार्ड सहित अनेक पुरस्कार पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। अशोक राही के लिखे नाटक खेजड़ी की बेटी, रंगीली भागमती, चंपाकली का राम रुपया ,विष्णु गुप्त चाणक्य के पूरे देश में सैकड़ो प्रदर्शन हो चुके हैं। वहीं इस दौरान अशोक राही ने कहा कि हीपा अवार्ड से मिली राशि को वे रंगमंच के उत्थान में ही लगाएंगे।

Afjal Khan

Advertising