जैसलमेर में सामने आई शर्मनाक तस्वीर, छोटे से गड्ढे से पीने का गन्दा पानी निकाल रही महिलाएं
Wednesday, Jun 17, 2026-02:29 PM (IST)
जैसलमेर: भारत में मोदी सरकार ने 2019 को हर घर मे पानी पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन योजना लागू की थी। उस वक्त राजस्थान में कांग्रेस की सरकार होने की वजह से योजना परवान नहीं चढ़ पाई और इसमें भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते तत्कालीन मंत्री व कई अधिकारी जेल भी गए। लेकिन पिछले ढाई साल से डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद जैसलमेर में जल जीवन मिशन योजना के हालात बद से बद्तर हो गए हैं।
लोग अपना हलक तर करने के लिए बून्द बून्द पानी को तरस रहे हैं। आप जो स्क्रीन पर ये शर्मनाक दृश्य आप देख रहे है ये तस्वीरें 1950 या 60 के दशक की नहीं बल्कि आधुनिक भारत की है जिसमे पानी को तरसती ये बेबस महिलाएं व बच्चियां एक छोटे से गड्ढे से छान कर पानी लेती नजर आ रही है। इस खुले गड्ढे में दिन भर आवारा पशु पानी पीने के साथ साथ मल मूत्र करते है और वहीं पानी लोगो को मज़बूरन पीना पड़ रहा है।
ये शर्मनाक तस्वीर तमाचा है उन जिम्मेवारों के मुंह पर जिन्हें इन्ही लोगों ने वोट देकर सत्ता पर आसीन किया है और उन अधिकारियों पर जो एसी कमरों में बैठकर मोटी तनख्वाह व मलाई खा रहे है। हर वर्ष आमजन तक पानी पहुंचाने को लेकर सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद आमजन को कुत्तों का झूठा किया पानी पीना पड़ रहा है,ये हाल जैसलमेर जिले के पोकरण विधानसभा क्षेत्र के भणियाणा उपखण्ड क्षेत्र के रातड़िया गांव के पास का है जहां पर इन्द्रानगर ग्राम पंचायत के नाईयों की ढाणी की महिलाएं हर रोज गड्ढों में कुत्तों द्वारा झूठा किया पानी पी रही है।
लेकिन शर्म की बात ये है कि यहां पर हर रोज आमजन तक पानी पहुंचाने को लेकर राज्य सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं जो कि कागजों तक ही सीमित है,अब देखने वाली बात ये है रहेगी कि ऐसी तस्वीरें देखकर ए सी के कमरों में बैठकर मजे करने वाले नेता व अधिकारी इसको लेकर क्या कदम उठाते हैं,या डबल इंजन की सरकार का झुनझुना पकड़े ये बेबस गरीब ये गन्दगी वाला पानी पीने को मजबूर रहेंगे?
