राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मंच से हटवाई शाही कुर्सी, सामान्य कुर्सी पर बैठने को कहा
Wednesday, Oct 28, 2026-05:34 PM (IST)
अजमेर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने एक कार्यक्रम के दौरान अपने लिए रखी गई विशेष शाही कुर्सी को हटवाकर सामान्य कुर्सी लगाने के निर्देश दिए। अजमेर में आयोजित कार्यक्रम में उनके इस कदम की चर्चा हो रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के लिए आयोजकों ने मंच पर विशेष शाही कुर्सी रखी थी। कुर्सी पर नजर पड़ते ही देवनानी ने आयोजकों से उसे हटाने और उसकी जगह सामान्य कुर्सी लगाने को कहा।
इस प्रसंग को जनप्रतिनिधियों और आम जनता के बीच समानता के भाव से जोड़कर देखा जा रहा है। देवनानी का यह कदम सार्वजनिक कार्यक्रमों में सादगी और सहज व्यवहार का उदाहरण बना।
लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह होते हैं। ऐसे में मंच पर विशेष व्यवस्था के बजाय सामान्य कुर्सी को प्राथमिकता देने का देवनानी का निर्णय चर्चा का विषय बना हुआ है।
