Missions Chandrayaan: चंद्रयान की सफल उड़ान में राजस्थान के वैभव उपाध्याय का भी योगदान |

7/15/2023 10:57:32 AM

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) की ओर से निर्मित एवं संचालित चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से शुक्रवार दोपहर सफलतापूर्वक की गई। इस ऑपरेशन की कार्रवाई में शाहपुरा के इसरो में तैनात वैभव उपाध्याय ने प्रोजेक्ट मैनेजर और मल्टीमीटर डिजाइनिंग इंचार्ज के रूप में सेवाएं देकर शाहपुरा को गौरवान्वित किया है। वैभव के माता-पिता शाहपुरा में ही रहते हैं। वैभव उपाध्याय की इस गौरवमयी उपलब्धि का जश्न मनाने और बधाई देने के लिए समाज व शाहपुरा के लोग उसके पैतृक निवास पहुंचे और उसके माता-पिता को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 का लॉन्च शुक्रवार को सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। चंद्र मिशन के तहत चांद पर भेजा गया चंद्रयान-3 पांच अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करेगा। भारत देश की इस शानदार उपलब्धि अर्जित करने वाली टीम में शाहपुरा के वैभव उपाध्याय के शामिल होने पर आज समूचा शाहपुरा स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। देश के भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के द्वारा निर्मित एवं संचालित चंद्रयान मिशन जो श्रीहरि कोटा स्टेशन से लांच हुआ तो पूर्ण सफलता मिली है। इसरो के इस चंद्रयान मिशन में वैभव कुमार उपाध्याय पुत्र सेवानिवृत उपाध्याय सत्य स्वरूप उपाध्याय प्रोजेक्ट मैनेजर व अल्टीमीटर डिजाइनिंग इन-चार्ज स्वरूप रहे हैं। वैभव उपाध्याय वर्तमान में इसरो अहमदाबाद में पदस्थापित है। वैभव इसी चंद्रयान मिशन के लॉन्चिंग अभियान में  लॉन्चिंग स्टेशन हरीकोटा में लांचिंग प्रोग्राम में उपस्थित रहे है। उल्लेखनीय है कि लगातार तीन चंद्रयान मिशन का हिस्सा रहा है वैभव ने मिशन मंगलयान में भी प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर कार्य किया था।

Afjal Khan

Advertising