जैसलमेर में विंड कम्पनी की लापरवाही आई सामने, सब-स्टेशन में करंट की चपेट में आने से 2 मोरों की मौत

Wednesday, Jun 24, 2026-02:03 PM (IST)

जैसलमेर: जैसलमेर में आज एक दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने एक बारगी सभी को झकझोर के रख दिया है जिसमे दो राष्ट्रीय पक्षी मोर करंट की चपेट में आने से तड़प तड़प कर अपनी जान गवां रहे है। इस वीडियो ने निजी कंपनियों की कार्यशैली व प्रशासन की मॉनिटरिंग की पोल खोल कर रख दी है। मामला जैसलमेर जिले के रासला क्षेत्र के भीखसर सरहद में एक निजी कंपनी के विंड प्लांट के पास बने सब-स्टेशन में करंट की चपेट में आने से दो राष्ट्रीय पक्षी मोरों की दर्दनाक मौत हो गई।

 

मरुधरा के इस क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, भीखसर सरहद में स्थित बिजली घर के ऊंचे पोल और ढीली बिजली तारों के पास अचानक दो मोर आ गए। तारों में दौड़ रहे हाई-वील्टेज करंट की चपेट में आने से दोनों मोरों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। घटना के बाद जब आसपास के ग्रामीणों की नजर मृत मोरों पर पड़ी, तो क्षेत्र में शोक और रोष की लहर फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन्यजीव प्रेमियों और संबंधित विभाग को दी। 

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों और पर्यावरण प्रेमियों ने तुरंत वन विभाग के डाबला रेंजर को घटना की सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों मृत मोरों के शवों को अपने कब्जे में लिया। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि राष्ट्रीय पक्षी का पूरे सम्मान के साथ पोस्टमार्टम करवाकर अंत्येष्टि की जाए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने बिजली घर और विंड कंपनी की लापरवाही पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से हाई-वोल्टेज लाइनों की गहन जांच करवाने की मांग की।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News