TikaRam Jully ने दी Swadesh Chopra को श्रद्धांजलि, 11वीं पुण्यतिथि पर निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित
Tuesday, Jul 07, 2026-05:55 PM (IST)
जयपुर। पंजाब केसरी राजस्थान के कार्यालय पर Swadesh Chopra को उनकी 11वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने भाग लेकर स्वदेश चोपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपने संदेश में कहा 'श्रीमती सुदेश चोपड़ा जी का जो जीवन रहा वो काफी सामाजिक रहा और उनकी जब पुण्यतिथि होती है इस अवसर पर आप जो मेडिकल कैंप लगाते हैं इसको लेकर मैं समझता हूं कि लोगों की भलाई का बहुत अच्छा काम है। आज के समय में और अब आप कहेंगे गवर्नमेंट की बुराई कर रहा है तो जब हेल्थ सेक्टर पूरा कोलैप्स हो चुका है ऐसे समय में आप मेडिकल का ये यहां पर कैंप लगाया गया है तो बहुत अच्छा आपने किया है।
जूली ने आगे कहा 'इससे लोगों को बहुत फायदा मिला और मैं समझता हूं कि सब लोग इससे प्रेरणा भी लेते हैं। उनके जीवन से और इसी सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए कार्य उनकी पुण्यतिथि पर आप कर रहे हैं, इसके लिए आपको मैं धन्यवाद देता हूं।'
