साहित्य महाकुंभ 2025 : कार्यक्रम साहित्यकारों और संस्कृति के संरक्षण के लिए उपयोगी- जवाहर सिंह बेढ़म

Saturday, Apr 19, 2025-05:04 PM (IST)

डीग। गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी तथा मत्स्य विभाग राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म शनिवार और रविवार को डीग, भरतपुर और कोटा जिले के दौरे पर है। गृह राज्य मंत्री शनिवार को श्री ब्राह्मण समाज समिति धर्मशाला नगर के सभागार में आयोजित साहित्य महाकुंभ 2025 कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने साहित्यकारों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें साहित्य जगत में भारतवर्ष का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। साहित्य महाकुंभ 2025 एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय काव्य सितारे मंच जयपुर एवं ब्रजवानी जन सेवा समिति नगर द्वारा किया गया। गृह राज्य मंत्री ने बताया कि आयोजन समिति द्वारा आयोजित ये कार्यक्रम साहित्यकारों एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। इसी आशा और विश्वास के साथ उन्होंने आयोजन समिति का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया। इससे पहले, कार्यक्रम में मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। आयोजकों ने गृह राज्य मंत्री का साफा बांधकर कर स्वागत सत्कार किया और कार्यक्रम में पहुंचने के लिए उनका धन्यवाद किया।

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए वहीं कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ प्रोफेसर इंदु प्रकाश सिंह धौलपुर और विशिष्ट अतिथि के रूप में काशीराम गर्ग, कैप्टन लक्ष्मी नारायण और कैलाश मिश्रा मौजूद रहे। ब्रजवाड़ी साहित्यिक संस्थान की ओर से प्रतिवर्ष साहित्य का महाकुंभ का आयोजन किया जाता है जिसमें संपूर्ण देश के चुनिंदा साहित्यकारों भाग लेते है। यहां सभी का एक साझा संग्रह प्रकाशित किया जाता है। साहित्य के सितारे, ब्रज रस गगरी, प्यास पनघट की, उजली राह सहित करीब 20 पुस्तकों का विमोचन किया गया। सभी साहित्यकारों को प्रशंसा पत्र देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा कुछ साहित्यकारों को वरसानो के नाम स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान महेश मंगल इटावा, नीरज पाण्डेय रायबरेली, भुवनेश खैर, किशोर पारीक जयपुर, ओमपाल सिंह फिरोजाबाद, वेद प्रकाश मणि अलीगढ़, धीरेंद्र हृदय आगरा, राजीव दसधार शिकोहाबाद, राम राहुल टूंडला, सूर्यकांत त्रिपाठी निराला मध्यप्रदेश, सुबोध सुलभ टूंडला सहित दर्जनों कवियों ने काव्य पाठ किया।


Content Editor

Ishika Jain

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News