MBS अस्पताल में ठेका प्रथा बंद करने की मांग को लेकर निविदा कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

9/18/2023 3:47:54 PM

कोटा। कोटा में मेडिकल कॉलेज के अधीनस्थ एमबीएस अस्पताल जेके लोन रामपुर सैटेलाइट अस्पताल के निविदा कर्मियों ने सोमवार को ठेका प्रथा बंद कर मुख्यमंत्री द्वारा बजट में की गई घोषणा को लागू करने की मांग उठाई। इस मांग को लेकर निविदा कर्मियों ने 2 घंटे का कार्य बहिष्कार भी किया। 

वहीं ठेकाकर्मी संघ के मनजीत सिंह और संतोष पंवार ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट पेश करते समय जो घोषणा की थी, सरकार अब उससे पीछे हट रही है। उन्होंने आगे कहा कि RLSDC  के माध्यम से वेतन भुगतान नही करवा रही हैं। इसके चलते 2 घंटे का कार्य बहिष्कार कर विरोध व्यक्त किया गया। महिला कर्मी संतोष पंवार ने कहा कि 5 हजार के वेतन में घर नही चलते, सरकार को अपनी घोषणा को पूरी करना चाहिए। संतोष ने आगे कहा कि कल तक यदि हमारी मांगे नही मानी गई, तो पूर्णकालीन हड़ताल की जावेगी। वहीं कर्मचारियों की हड़ताल से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई हैं। मरीजों की लंबी कतारें यहां लगी हुई देखी गई। 

Afjal Khan

Advertising