Tarot Weekly Horoscope : आपका कैसा रहेगा आज का दिन ?, जानिए इस सप्ताह का टैरो राशिफल ।

Tuesday, Feb 04, 2025-07:01 AM (IST)

अजमेर, 4 फरवरी 2025 । आज आपका दिन कैसा रहने वाला है, जानिए प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से आज का टैरो राशिफल ।


टैरो राशिफल 4 फरवरी 2025

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों को इस समय अपने शत्रुओं के कारण काफी ज्यादा परेशानी हो सकती है। आज सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तैयार करें। क्योंकि, आज आपके काम अधूरे रह सकते हैं। हालांकि, आज किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज पारिवारिक मामलों में वृद्धि के संकेत मिलेंगे। सरकारी कार्यों में आपको सफलता हाथ लगेगी। नित्य नई-नई कठिनाइयों के कारण आपको परेशानी होगी।

मिथुन टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों को विदेश और निवेश के संदर्भों में अचानक लाभ प्राप्त होगा। आज कई परेशानियों के बाद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। आपको कमर दर्द या पेट से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है।

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों को आज अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान मिलने की संभावना हैं। हालांकि, आज आपके मन में अपने जीवनसाथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं।

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। आज किसी भी कार्य की योजना बनाएं लेकिन, उसे गुप्त रखना बेहद जरूरी है। खर्च की अधिकता के कारण आपको थोड़ी चिंता भी हो सकती है। आज आपकी सेहत आपको काफी परेशान कर सकती है।

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के जातक आज रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा लेंगे। रचनात्मक क्रिया कलापों में हिस्सा ले सकते हैं। कुछ नए लोगों से आज आपकी जान पहचान बढ़ेगी। जिससे आने वाले समय में भी लोग आपके काम आ सकते हैं।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में आज वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपके सभी रुके हुए कार्यों में भी प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल आपको वांछित परिणाम देगा। आज आपको किसी से उधार लेने की स्थिति भी आ सकती है।

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन पद प्रतिष्ठा आदि का लाभ दिलाएगा। यदि आप व्यापार करते हैं तो आपके लिए समय अनुकूल रहने वाला है। व्यापारियों को आज अपने मन मुताबिक लाभ मिलने वाला है।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बचा रही है क धनु राशि के लोगों के लिए आज निवेश के सिलसिले में दिन पक्ष में रहने वाला है। निवेश व विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। सुख साधन में वृद्धि, वाह्य लोगों का भी समर्थन हासिल होगा।

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोग आज अपने उच्चाधिकारियों के मध्य योजनाओं को गति देने के लिए मीटिंग हो सकती है। आज का दिन संपत्ति के लिहाज से भी भाग्यशाली रहने वाला है। भूमि भवन संबंधी कार्य व्यवसाय लाभदायक रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य के लिहाज से दिन आपके पक्ष में रहने वाला है।

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों को आज कामकाज में आपको गुणात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकता है। आज आप खेलकूद और शैक्षिक क्षेत्रों में किसी सफल शख्सियत से प्रभावित होंगे। आज माता पिता को संतान से खुशी का समाचार मिल सकता है।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों को पूंजी निवेश से पहले आज अच्छे से कंपनी की वैधता निजी स्तर पर जांच करने के बाद ही कोई फैसला लेना सही रहेगा। आज व्यावसायिक और घरेलू मामलों में तालमेल की कमी के कारण मानसिक तनाव उत्पन्न होगा।


Content Editor

Chandra Prakash

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News