Tarot Horoscope: जानिए क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के तारे ?

Sunday, Oct 13, 2024-07:00 AM (IST)

 

जमेर, 13 अक्टूबर 2024 । आज का टैरो राशिफल यानि 13 अक्टूबर 2024 (रविवार) का दिन कैसा रहने वाला है । जानिए, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा की जुबानी । 

टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2024 

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए शनिवार पारिवारिक मामलों में काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपके घर परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। अपनी रोजमर्रा की जिंदगी को और अधिक रोचक बनाए। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों को आज शनिवार के दिन अपने क्रोध और जलन पर नियंत्रित करने की जरूरत है। जल्दबाजी से काम करने से नुकसान की आशंका है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें। हालांकि, आज का दिन संतान के लिए हितकारी साबित होगा।

मिथुन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों को आज ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए। जो आपको बोझ मालूम हो। आपको सलाह है कि अनावश्यक वाद विवाद हो सकता है। उससे बचकर रहें। आप अपने किसी नजदीकी सहयोगी के कारण परेशानी में पड़ सकते है, ध्यान रखे।

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा। आज आपको कुछ यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। जिस वजह से आपको अपने स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट महसूस हो सकती है। आज इस राशि के कुछ लोग धार्मिक चर्चा में अपना समय व्यतीत करेंगे।

सिंह टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स के अनुसार, सिंह राशि के लोगों को आज लेनदेन में सावधानी बरतने की जरूरत है। वरना बाद में आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आज आपके धन खर्च के योग भी बन रहे हैं। आप अपने मकान और वाहन खरीदने पर कुछ खर्च कर सकते हैं।

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशिवालों को आज नौकरी और व्यापार में लेनदेन करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। साथ ही कार्यस्थल पर आपको साथियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जिससे आपके बिगड़े काम बनेंगे।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही हैं कि तुला राशि के लोगों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आपकी संतान को संतोषजनक परिणाम हासिल होंगे। आज परिवार में किसी के प्रति अकारण क्रोध आ सकता है।

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा तनाव देगा। आज रोजमर्रा के कामकाज में बेवजह की बहस सहयोगियों के साथ विवादों और झगड़े को जन्म दे सकती है। बस आपको आज इस बात का ख्याल रखना है की आप समय के साथ चलें।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों को आज ऐसा महसूस होगा की आपकी महत्वाकांक्षाएं आप पर हावी हो रही है। जिस वजह से आप अपने कामकाज पर ठीक से ध्यान नहीं लगा पा सके हैं। आपको सलाह है कि खुद पर कंट्रोल रखने की कोशिश करें।

मकर टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज मकर राशि के लोगों का कई समस्याओं या मतभेदों से आमना-सामना होगा जिसके कारण आप असहज महसूस करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी खुशहाल रहने वाला है। आज एक के बाद एक कई नए अवसर आपके सामने आएंगे। साथ ही आज आपके द्वारा की गई यात्राओं से वांछित परिणाम प्राप्त होंगे। साथ ही आपको आकस्मिक लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों को आज कामकाज के चक्कर में किसी विशेष कार्य की चिंता सताएगी। आपको सलाह है कि व्यर्थ की प्रतिस्पर्धा न करें। अजनबियों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान हो सकता है।


Content Editor

Chandra Prakash

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News