Tarot Horoscope : जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन ?

Wednesday, Oct 09, 2024-06:00 AM (IST)

 

जमेर,9 अक्टूबर 2024 । प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानिए आज का टैरो राशिफल-कैसा होगा आज का दिन ?  

मेष टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि करियर संबंधी चिंता दूर होगी, आत्मविश्वास बढ़ेगी। अधिक मेहनत से काम पूरे हो सकते हैं।  पार्टनर की मदद से दिक्कतें दूर हो सकती हैं।  बदलते वातावरण की वजह से बुखार जैसी तकलीफ हो सकती है।

वृषभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के मित्र के साथ मिलकर काम की शुरुआत हो सकती है, डिसिप्लिन के साथ काम करने की कोशिश करें। रिलेशनशिप की वजह से चिंताएं आप पर हावी हो सकती हैं, इस कारण विवाद हो सकते हैं। गले की खराश और खांसी की तकलीफ बढ़ने की संभावना है।

मिथुन टैरो राशिफल 
मिथुन राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के करियर संबंधी बड़ा अवसर जल्दी ही मिल सकता है। रिलेशनशिप की वजह से उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं, लेकिन कुछ दिनों के बाद सब ठीक हो जाएगा। लो बीपी और शुगर की तकलीफ होने से कमजोरी रह सकती है।

कर्क टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों से प्राप्त हुई प्रशंसा की वजह से विश्वास बढ़ेगा। साथ में अपने स्किल्स को और बेहतर बनाने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न भी बढ़ाए जाएंगे। पार्टनर अपनी भावनाएं स्पष्ट रूप से प्रकट नहीं कर पाएंगे, उनके विचारों को समझने की कोशिश करें। सेहत में धीरे-धीरे सुधार होगा।

सिंह टैरो राशिफल 
सिंह राशि के लोगों के लिए टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि व्यापारियों को नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। पार्टनर के द्वारा बोली गई बातों की वजह से चिंता हो सकती है, इसे प्रकट करना मुश्किल हो सकता है। बीपी की तकलीफ बढ़ने की संभावना है।

कन्या टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए जिस काम में स्थिरता है, केवल उस पर ध्यान देते रहें। आपकी दुविधा की वजह से पार्टनर का कंफ्यूजन बढ़ सकता है। अपच और एसिडिटी की तकलीफ रहेगी।

तुला टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के लोगों के लिए आपकी लापरवाही की वजह से कोई अवसर हाथ से निकल सकता है। पार्टनर की छिपाई हुई बातें सामने आ सकती हैं। तनाव के कारण सिर दर्द हो सकता है।

वृश्चिक टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आपकी प्रगति देखकर दूसरों के मन में जलन की भावना बढ़ सकती है। पार्टनर्स एक-दूसरे के साथ बातचीत करते समय अपशब्द का प्रयोग न करें। कमजोरी और हड्डी संबंधी तकलीफ होने की संभावना है।

धनु टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के व्यापारियों को अचानक से बड़ा फायदा हो सकता है। रिलेशनशिप के बारे में अचानक कोई निर्णय न लें। मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होगा।

मकर टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, महिलाओं को काम से जुड़ी जिम्मेदारी प्राप्त होगी, इस वजह से भविष्य में बड़ा फायदा मिल सकता है। लव रिलेशनशिप तकलीफ का कारण बन सकता है। सर्दी और एलर्जी की तकलीफ रहेगी।

कुंभ टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्राप्त होगा, जिससे करियर में गंभीरता बढ़ेगी।  रिलेशनशिप से जुड़ी बातों को आगे बढ़ाने की हड़बड़ी न करें। नकारात्मक विचार की वजह से सेहत पर बुरा असर हो सकता है। सकारात्मक रहें।

मीन टैरो राशिफल 
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि करियर संबंधी चिंता दूर हो सकती है, लेकिन गलतियों से बचना होगा। ये चिंता दूसरों के कारण हो सकती है।  पार्टनर से संबंधित चिंता रहेगी, आपसी चर्चा से चिंताएं दूर हो सकती हैं। आंखों से संबंधित तकलीफें हो सकती है।


Content Editor

Chandra Prakash

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News