Tarot horoscope : आइए और जानिए क्या कहते हैं आपकी किस्मत के तारे ?
Saturday, Jul 12, 2025-06:59 PM (IST)

अजमेर, 12 जुलाई 2025 । आपका ये सप्ताह कैसा रहने वाला है । जानिए, नीतिका शर्मा प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या अजमेर से Tarot horoscope ।
टैरो साप्ताहिक राशिफल ( 13 से 19 जुलाई 2025 )
मेष साप्ताहिक टैरो राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि इस हफ़्ते मेष राशि वालों के लिए नई शुरुआत और साहस का समय है। नए रोमांच की ओर बढ़ने के लिए तैयार रहें। अपने डर और झिझक को पीछे छोड़ें। नई दिशा में कदम बढ़ाएं। अपने सपनों को पूरा करने का यह सही समय है। लेकिन, किसी भी नए काम में सोच-समझकर फैसला लें। खुद पर भरोसा रखें। पैसों के मामले में कोई नई योजना या निवेश शुरू हो सकता है। लेकिन कोई नया बिजनेस शुरू करने या में निवेश करने में सावधानी बरतें। लेकिन, रिस्क लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। किसी एक्सपर्ट की सलाह लेना भी फायदेमंद हो सकता है।
वृषभ टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि वालों इस हफ़्ते आध्यात्मिक और पारंपरिक मार्गदर्शन की जरूरत पड़ सकती है। किसी गुरु या मेंटर से मदद मिल सकती है। अपने पुराने विश्वासों और परंपराओं पर दोबारा सोचने का समय है। किसी मामले में पारंपरिक तरीके या सलाह मानना फायदेमंद हो सकता है। जैसे, कोई पारिवारिक समस्या हो तो बड़ों की सलाह लेना। रिश्तों में स्थिरता और समझदारी जरूरी है। अपने कामों में धैर्य और समझदारी से काम लें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। दूसरों की भावनाओं का ध्यान रखें।
मिथुन टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए यह हफ्ता सफलता और जीत का संकेत दे रहा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अपने लक्ष्य को पाने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम करें। आपमें शक्ति और साहस है। आप किसी भी मुश्किल को पार कर सकते हैं। यह हफ्ता आपके करियर के लिए बहुत अच्छा है। सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। अपने सीनियर्स की सलाह लें।
कर्क टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि वालों के लिए इस हफ़्ते रिश्तों में समर्पण, सामंजस्य और साझेदारी जरूरी है। अपने दिल की सुनें। रिश्तों में तालमेल बिठाने की कोशिश करें। अगर आप सिंगल हैं तो नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। रिश्तों में ईमानदारी और बातचीत को अहमियत दें। इस समय आपके फ़ैसले लंबे समय तक असर डालेंगे। इसलिए सोच-समझकर फैसला लें। किसी भी रिश्ते को तोड़ने से पहले अच्छी तरह सोच लें।
सिंह टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, सिंह राशि वालों के लिए यह हफ्ता साहस, धैर्य और आत्मविश्वास का प्रतीक है। मुश्किल परिस्थिति से निकलने के लिए अपनी आंतरिक शक्ति का इस्तेमाल करें। यह समय अपनी ताकत और संयम से चुनौतियों का सामना करने का है। रिश्तों में थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं। लेकिन आप उन्हें सुलझाने में सक्षम हैं। आपका आत्मविश्वास और दृढ़ता आपको हर मुश्किल से पार लगाएगी। घबराएं नहीं, स्थिति का डटकर सामना करें।
कन्या टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि वालों को इस हफ़्ते चीज़ों को नए नजरिए से देखने की ज़रूरत है। अपना नज़रिया बदलें। इस समय आपके कामों में थोड़ी रुकावट आ सकती है। लेकिन यह आपके भविष्य के लिए जरूरी हो सकती है। धैर्य रखें। बिना जल्दबाजी के सोच-समझकर आगे बढ़ें। हर कदम फूंक-फूंक कर रखें। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।
तुला टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि वालों के लिए यह हफ्ता न्याय, संतुलन और सही फैसले का है। आपको किसी ज़रूरी मामले में सही फैसला लेना होगा। ईमानदारी से काम करें। हर कदम में न्याय का पालन करें। अगर आप किसी कानूनी मामले में फंसे हैं, तो इस समय आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। रिश्तों में भी समानता और तालमेल बनाए रखें। आपके फ़ैसलों का असर लंबे समय तक रहेगा। इसलिए सोच-समझकर कदम उठाएं।
वृश्चिक टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृश्चिक राशि वालों के जीवन में किसी पुराने अध्याय का अंत होगा और एक नई शुरुआत होगी। यह बुरा संकेत नहीं है। यह बदलाव और नवीनीकरण का प्रतीक है। आपको किसी पुराने झगड़े या समस्या को छोड़ना होगा। ताकि नए मौकों के लिए रास्ता खुल सके। यह समय आत्मनिर्भर बनने और नई दिशा में कदम बढ़ाने का है। रिश्तों या काम पर कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। लेकिन यह बदलाव आपके लिए फायदेमंद होगा।
धनु टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, धनु राशि वालों के जीवन में इस हफ़्ते खुशियां और सफलता आएगी। आपके प्रयासों का अच्छा नतीजा मिलेगा। यह समय आपके आत्मविश्वास और उत्साह से जीवन में नई रोशनी लाने का है। काम पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। यह समय आपके लिए नई शुरुआत और अवसरों का है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें।
मकर टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि वालों के जीवन में इस हफ़्ते समृद्धि, प्यार और तरक्की के संकेत हैं। यह हफ्ता आपके लिए रचनात्मकता और जरूरतों के बीच संतुलन का है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। परिवार और दोस्तों के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। आपके काम में भी सफलता मिलेगी। यह समय अपने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सबसे अच्छे तरीके से काम करने का है।
कुंभ टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कुंभ राशि वालों के जीवन में इस हफ़्ते आशा, विश्वास और सकारात्मकता का संचार होगा। यह समय अपने सपनों को पूरा करने का है। आपके पास सफलता के संकेत हैं। लेकिन आपको अपना आत्मविश्वास और आशा बनाए रखनी होगी। यह समय अपनी मेहनत का फल पाने का है। रिश्तों में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। आप अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मीन टैरो साप्ताहिक राशिफल
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि वालों के जीवन में इस हफ़्ते थोड़ा भ्रम और असमंजस हो सकता है। आपको किसी स्थिति या व्यक्ति के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने की ज़रूरत है। अपने फैसलों में सावधानी बरतें। बिना सोचे-समझे कोई कदम न उठाएं। यह समय आत्मविश्लेषण और गलतफहमियां दूर करने का है। रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें। किसी भी तरह के भ्रम से बचें।