गर्मी में यात्रियों को राहत: 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, लंबी दूरी वालों को फायदा

Thursday, Apr 23, 2026-05:36 PM (IST)

गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त सुविधा देने का फैसला किया है। यात्रियों को राहत देने के लिए 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जो सीमित फेरों के लिए चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से खासतौर पर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को सीट मिलने में आसानी होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के मुताबिक, इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और यात्रियों का दबाव कम होगा।

गांधीधाम–मालदा टाउन स्पेशल का समय
यह ट्रेन 25 अप्रैल 2026 को गांधीधाम से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और 27 अप्रैल को तड़के 02:45 बजे जयपुर पहुंचेगी। यहां से कुछ समय रुककर आगे बढ़ते हुए सुबह 09:10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन 27 अप्रैल को मालदा टाउन से शाम 05:35 बजे रवाना होकर 28 अप्रैल की रात 11:45 बजे जयपुर पहुंचेगी और फिर अगले दिन दोपहर 03:30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी।

इस दौरान ट्रेन सामाख्याली, पालनपुर, आबूरोड, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, टूंडला, इटावा, प्रयागराज, पटना, भागलपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

साबरमती–आसनसोल एसी स्पेशल
दूसरी ट्रेन 29 अप्रैल 2026 को साबरमती से रात 10:55 बजे रवाना होकर 30 अप्रैल को सुबह 08:30 बजे जयपुर पहुंचेगी और आगे बढ़ते हुए 1 मई को दोपहर 02:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन 1 मई को आसनसोल से शाम 04:15 बजे रवाना होकर 2 मई की रात 08:30 बजे जयपुर पहुंचेगी और 3 मई को सुबह 07:15 बजे साबरमती पहुंचेगी।

यह ट्रेन महेसाणा, आबूरोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, गया और धनबाद सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

रेलवे के इस फैसले से छुट्टियों के दौरान सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


Content Editor

Ishika Jain

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News