सोमेश्वर महादेवन ने गाया भजन ''अवध में आज दिवाली है'' ने मचाया धमाल, सेकेंडों में हुआ वायरल

Friday, Jun 13, 2025-08:38 PM (IST)

भक्ति संगीत की दुनिया में एक और खूबसूरत अध्याय जुड़ गया है। प्रसिद्ध गायक सोमेश्वर महादेवन का नया भजन 'अवध में आज दीवाली है' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। यह भजन न केवल भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की ऐतिहासिक घटना को जीवंत करता है, बल्कि संगीत प्रेमियों के दिलों को भी भक्ति भाव से भर देता है।

22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जब पहली बार यह भजन गूंजा था, तब इसने रामनगरी को दिव्य और पावन माहौल से सराबोर कर दिया था। और अब 5 जून को राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर एक बार फिर यह भजन सोमेश्वर महादेवन की आवाज में भक्तों के बीच भक्ति की अग्नि प्रज्वलित कर गया।

सोमेश्वर महादेवन की आवाज में भक्ति का स्पर्श
सोमेश्वर की मखमली और भावपूर्ण आवाज ने इस भजन को विशेष बना दिया है। ऐसा लगता है मानो रामायण का वह स्वर्णिम पल फिर से सामने आ गया हो, जब भगवान राम वनवास से लौटे थे और अयोध्या दीपों से जगमगा उठी थी। 'अवध में आज दीवाली है' भजन उस ऐतिहासिक क्षण का संगीतमय रूपांतरण है, जिसे सुनते ही भक्त भाव-विभोर हो उठते हैं।

सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिस्पॉन्स
भजन के रिलीज होते ही इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर यह वायरल हो गया। लाखों लोग इसे बार-बार सुन रहे हैं और इसके कमेंट सेक्शन में सोमेश्वर की भक्ति, आवाज और सादगी की जमकर तारीफ हो रही है।

भजन बना सांस्कृतिक चेतना का माध्यम
यह गीत सिर्फ एक भजन नहीं, बल्कि अयोध्या की सांस्कृतिक विरासत और भारतीय सनातन आस्था का प्रतीक बन चुका है। यह दर्शाता है कि भक्ति संगीत आज भी दिलों को जोड़ने की ताकत रखता है। 'अवध में आज दीवाली है' अब हर राम भक्त की प्लेलिस्ट में शामिल हो चुका है। सोमेश्वर, भारत भूषण सम्मान, बॉलीवुड पार्श्वगायक, महाराष्ट्र की आवाज़ और राजस्थान की आवाज़ जैसे सम्मान भी मिल चुके है उसके अलावा वे अभिनेता, निर्माता भी है।


Content Editor

Raunak Pareek

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News