माई ऐस ग्रुप ऑफ कंपनी में पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया सिंजारा पर्व

Saturday, Jul 26, 2025-07:37 PM (IST)

जयपुर। सावन के पावन माह में तीज से पूर्व मनाया जाने वाला सिंजारा पर्व इस बार भी महिलाओं के बीच उत्साह और परंपरा का प्रतीक बना। इसी अवसर पर वैशाली नगर स्थित माई ऐस ग्रुप ऑफ कंपनी में महिला कर्मचारियों के लिए विशेष आयोजन किया गया।

इस सांस्कृतिक आयोजन में महिला कर्मचारियों ने पारंपरिक लहरिया परिधान पहनकर हिस्सा लिया। साथ ही मेहंदी, चूड़ियां और घेवर जैसे पकवानों के साथ सिंजारा का पर्व मनाया गया।

 महिलाओं को प्रोत्साहन देने की अनूठी पहल

कंपनी के प्रबंध निदेशक महेंद्र परिहार ने बताया, "महिलाएं हमारी कार्यस्थली का अभिन्न हिस्सा हैं। हम ऐसे आयोजनों के ज़रिए न केवल पारंपरिक संस्कृति से जुड़ाव बनाए रखते हैं, बल्कि कर्मचारियों को एक सकारात्मक और सहयोगात्मक वातावरण भी देते हैं।"

अधिकारी भी रहे शामिल

इस अवसर पर सीईओ मदन सैनी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर यशवंत परिहार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे और महिला कर्मचारियों के साथ पर्व की खुशियाँ साझा कीं।

मुख्य आकर्षण:

  • लहरिया ड्रेस कोड

  • मेहंदी और पारंपरिक सजावट

  • घेवर, नमकीन और मिष्ठान्न की विशेष व्यवस्था

  • टीम भावना को बढ़ावा देने वाली गतिविधियाँ


Content Editor

Sourabh Dubey

सबसे ज्यादा पढ़े गए