डॉ. सतीश पूनियां आज गुजरात प्रवास पर, 31 अगस्त से पंजाब के तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर

Sunday, Aug 30, 2026-10:08 AM (IST)

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं हरियाणा-पंजाब भाजपा प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां आज 30 अगस्त को एक दिवसीय गुजरात प्रवास पर अहमदाबाद पहुंचेंगे। इस दौरान वह पार्टी के कार्यक्रमों के साथ-साथ राजस्थान समाज और विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

डॉ. सतीश पूनियां अपने गुजरात प्रवास के दौरान प्रवासी राजस्थानियों से भी संवाद करेंगे। उनके कार्यक्रमों में राजस्थान की संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा प्रमुख रूप से शामिल रहेगी।

अहमदाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

डॉ. पूनियां रविवार को प्रातः 11 बजे अहमदाबाद में राजस्थान समाज की ओर से आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद दोपहर 3:15 बजे अहमदाबाद के सोला में मेवाड़, वागड़, राजपूत सेवा संस्थान एवं मारवाड़ की विभिन्न संस्थाओं की ओर से आयोजित नागरिक सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।

वहीं शाम 7 बजे ग्वालिया, एसबीआर में राजस्थान बिजनेस ट्रेड ऑर्गनाइजेशन की ओर से आयोजित ‘तीज कार्निवाल-2026’ कार्यक्रम में भी डॉ. पूनियां सहभागिता करेंगे।

गुजरात प्रवास के दौरान डॉ. पूनियां प्रवासी राजस्थानियों के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ सामाजिक सरोकारों, राजस्थान की संस्कृति और भाजपा के संगठनात्मक विषयों को लेकर संवाद करेंगे।

31 अगस्त से पंजाब के तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर पूनियां

गुजरात प्रवास के बाद डॉ. सतीश पूनियां 31 अगस्त से 2 सितंबर तक पंजाब के तीन दिवसीय संगठनात्मक दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह चंडीगढ़, जालंधर और अमृतसर में पार्टी की विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे।

31 अगस्त को चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश पदाधिकारी बैठक और कोर कमेटी बैठक में डॉ. पूनियां शामिल होंगे।

इसके बाद 1 सितंबर को जालंधर और 2 सितंबर को अमृतसर में संभाग एवं जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान धार्मिक कार्यक्रमों में भी उनकी सहभागिता रहेगी।

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से करेंगे मुलाकात

पंजाब प्रवास के दौरान डॉ. पूनियां संगठनात्मक बैठकों के अलावा भाजपा के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इन बैठकों में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा होगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से डॉ. सतीश पूनियां को पंजाब भाजपा संगठन प्रभारी बनाए जाने के बाद यह उनका पहला पंजाब प्रवास है। ऐसे में उनके तीन दिवसीय दौरे को पंजाब में पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


Content Editor

Sourabh Dubey

सबसे ज्यादा पढ़े गए