RPSC RAS 2024: भीलवाड़ा के नवनीत शर्मा बने टॉप-3, अंशिका अग्रवाल ने बिना कोचिंग 31वीं रैंक पाई
Sunday, Apr 19, 2026-12:38 PM (IST)
भीलवाड़ा । जिले के गुलाबपुरा उपखण्ड क्षेत्र के छोटे से ग्राम बराटीया आगूंचा के निवासी नवनीत शर्मा ने राजस्थान लोकसेवा आयोग से जारी परीक्षा परिणाम आरएएस 2024 मे राजस्थान मे तीसरा स्थान प्राप्त कर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया। नवीन शर्मा हुरडा रोड गुलाबपुरा निवासी मुकेश शर्मा अध्यापक के पुत्र है व माता गृहणी है। अभी वर्तमान मे तहसीलदार पद पर अजमेर कार्यरत है । आरएएस परीक्षा मे तीसरा स्थान पर आने पर क्षेत्र वासी व शुभचिंतको मे खुशी का माहौल है।
पारिवारिक विवाद चल रहा था
मुझे भी इसके लिए थाने के चक्कर काटने पड़ते थे। साथ साथ पढ़ाई भी करता रहता था। ऐसे में, कहीं न कहीं एक मन में बात थी कि मेरी जैसी परिस्थितियों से ग्रामीण क्षेत्र के कर्ई लोग जूझ रहे हैं। इस लेवल का अधिकारी बना जाए कि ग्रामीण क्षेत्र की ऐसी समस्याओं को सुलझाया जा सके।
यह कहना है वर्ष 2024 में तीसरी रैंक लाने वाले नवनीत का। आरएएस 87 वी का रिजल्ट आया तो नवनीत अजमेर में थे। तुरंत घर के लिए रवाना हुए और जैसे ही पहुंचे वहां ग्रेड थर्ड सरकारी टीचर पिता मुकेश शर्मा उनके स्वागत में ढोल नगाड़े लिए खड़े थे। नवनीत को उनके पिता ने गले लगा लिया। पिता पुत्र दोनों भावुक हो गए।
सरस्वती माता किसी का ऋण नहीं छोड़ती
नवनीत ने कहा मैं 2022 से तैयारी कर रहा था। आरएएस 2023 के रिजल्ट में मुझे 87वीं रैंक मिली। जिसमें तहसीलदार सेवा प्राप्त हुई और दूसरे प्रयास में मेरी तीसरी रैंक आई है।
नवनीत कहते हैं मुझे विवेकानंद जी का एक कथन याद आ रहा है। उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक विश्राम न लो। अगर युवा इसी तरीके से आगे बढ़ेंगे तो अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। मुझे मेरे गुरुजी ने कहा था सरस्वती माता किसी का ऋण नहीं छोड़ती हैं, तो मैं भी आज यही बात कहना चाहूंगा।
पारिवारिक समस्या हमेशा दिमाग में घूमती थी
नवनीत ने बताया मैं एक मध्यम श्रेणी के परिवार से आता हूं, कभी भी आर्थिक समस्या नहीं रही, लेकिन पारिवारिक समस्याएं हमेशा दिमाग में घूमती रहती थी। दिमाग में था कि हम आर्थिक रूप से सक्षम हो सकते हैं, लेकिन उन्नत स्थिति के कई और मायने भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिति से मेरी तरह कई ग्रामीण इलाके के लोग जूझते हैं। उनकी उन्नति के लिए काम करना मेरा लक्ष्य रहेगा।
3 दोस्तों ने किया मोटिवेट
नवनीत कहते हैं मेरे 3 दोस्तों ने मेरा मनोबल बढ़ाया। लक्ष्य भारद्वाज, उमेश भंडिया और हरिओम गुर्जर ने मुझे लगातार मोटिवेट किया। बार बार कहते थे कि नवनीत तू कुछ अच्छा कर सकता है।
विवेकानंद पर पूछा सवाल
इंटरव्यू को लेकर नवनीत ने बताया मुझसे एक सवाल पूछा गया कि आज के दौर में अगर विवेकानंद होते तो वो युवाओं के लिए किस तरीके से प्रेरणा का स्रोत बनते। शहर के आजाद नगर की अंशिका अग्रवाल ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित 1२५५ परीक्षा 2024 के परिणाम में पूरे प्रदेश में 31वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि अंशिका ने बिना किसी कोचिंग के केवल सेल्फ स्टडी के दम पर लगातार दूसरी बार टॉप 50 में जगह बनाई है। इससे पहले RAS 2023 में भी उन्होंने 26वीं रैंक प्राप्त की थी। वर्तमान में वे राजस्थान अकाउंट सर्विसेज (5) में चयनित होकर जयपुर में प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले अंशिका एमएलवी कॉलेज में पॉलिटिकल साइंस की असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं।
सेंट्रल एकेडमी से स्कूली शिक्षा और सेठ मुरलीधर मानसिंहका कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली अंशिका का लक्ष्य अब प्रशासनिक अधिकारी के रूप में देश सेवा करना है। अंशिका ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है। उनके पिता मुकेश अग्रवाल व्यवसायी हैं। माता पारस अग्रवाल गृहिणी हैं। छोटा भाई प्रियांशु चार्टर्ड अकाउंटेंट है। अंशिका की इस 'बैक टू बैक' सफलता के पीछे सेल्फ स्टडी और परिवार का मोटिवेशन है।
