राजस्थान शिक्षक संघ (लोकतांत्रिक) की प्रदेश महा समिति अधिवेशन में संगठन के वार्षिक चुनाव संपन्न

Thursday, Apr 16, 2026-02:48 PM (IST)

जयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (लोकतांत्रिक) का एक दिवसीय प्रांतीय महासमिति अधिवेशन जैन तीर्थ स्थल रणकपुर पाली में संपन्न हुआ। अधिवेशन में प्रदेश कार्यकारिणी 2026-27 के वार्षिक चुनाव भी कराए गए। अधिवेशन में निर्वाचन से पूर्व आयोजित बैठक में संगठन पर विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 19 सितंबर 2021 को धर्मस्थली तीर्थराज पुष्कर में आयोजित सैकड़ो हजारों शिक्षकों की सभा में जगेश्वर शर्मा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा वरिष्ठ साथियों के साथ और सहयोग से लोकतांत्रिक नीति के आधार पर इस संगठन की स्थापना की गई थी। जो आज उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए शिक्षक शिक्षा एवं शिक्षार्थियों के हितार्थ निर्वाध् रूप से कार्य करते आ रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जगेश्वर शर्मा को संगठन के संस्थापक के रूप में घोषित करने का स्थाई निर्णय लिया गया। जिसकी घोषणा पर संपूर्ण सदन द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया।

 

इसके उपरांत प्रदेश निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी 2026 - 27 के निर्वाचन संपन्न कराए गए।

 

निर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी निम्न अनुसार है-

संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक :-- जगेश्वर शर्मा 
संरक्षक: रेवत सिंह राठौर, महेंद्र पानेरी, माकनलाल माली
प्रदेश अध्यक्ष: सुभाष चंद्र भट्ट 
कार्यकारी अध्यक्ष: रमेश चंद आचार्य 
महामंत्री: बृजेंद्र शर्मा 
संगठन महामंत्री: विश्राम कटरा 
महिलाअध्यक्ष: विभा प्रकाश शर्मा 
महिला उप सभाअध्यक्ष: सीमा शर्मा  
कोषाध्यक्ष: राजेश दुबे 

 

प्रदेश उपाध्यक्ष (संभाग अध्यक्ष):
जयपुर संभाग: योगेश भारद्वाज 
अजमेर संभाग: प्रदीप श्रीवास्तव  
उदयपुर संभाग: हिमांशु उपाध्याय 
पाली संभाग: पुष्पेंद्र सिंह गहलोत 
जोधपुर संभाग: सचिन विश्नोई 

 

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश भारद्वाज ने बताया कि नव निर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी एवं सदन को संबोधित करते हुए अधिवेशन के मुख्य अतिथि अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह चंपावत ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को  शुभकामनाएं देते हुए अपना विद्यालय आदर्श विद्यालय के उद्देश्य को लेकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को महत्व देते हुए कर्मठता से अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही वर्तमान हालात में शिक्षकों के हितों पर हो रहे कुठाराघात एवं भेदभाव  को लेकर सरकार पर शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी के प्रति संवेदनहीनता का आरोप लगाया।  जिस पर सरकार को सावचेत करने के लिए शिक्षक संगठनों को पुरजोर आवाज उठाने की बात पर बल दिया। जिसमें महासंघ एकीकृत द्वारा अग्रणी भूमिका निभाने का पूर्ण आश्वासन दिया।

 

अधिवेशन में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष भट्ट एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश आचार्य एवं प्रदेश महामंत्री बृजेंद्र शर्मा ने शिक्षा विभाग द्वारा जारी वार्षिक शिवरा कैलेंडर में ग्रीष्म अवकाशों में 10 दिन की कटौती एवं संस्था प्रधान (प्रधानाध्यापक /प्रधानाचार्य) अधिकृत अवकाश में कटौती को लेकर गहरा रोष व्यक्त करते हुए सरकार से मांग की, कि शिक्षकों के लिए विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 17 मई से 30 जून तक एवं संस्था प्रधान अधिकृत अवकाश सत्र में दो दिवस किये जाने हेतु संशोधित आदेश जारी करने के लिए निदेशक प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा बीकानेर को निर्देशित किया जावे।

 

संगठन के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक जगेश्वर शर्मा ने सरकार द्वारा अपने ही पिछले सत्र के आदेशो को पलट कर पूर्व में कांग्रेस सरकार के समय जारी शिवरा पंचांग की व्यवस्था को अपनाया जाकर कांग्रेस की नीति का अनुसरण करने का आरोप लगाया। जो कि सरकार की दोहरी नीति का उदाहरण है।

 

कार्यक्रम में बोलते हुए महिला अध्यक्ष विभा शर्मा द्वारा महिलाओं की समस्याओं परअपने विचार रखें और उनके निराकरण हेतु संगठन द्वारा आवश्यक कदम उठाने की बात कही। अधिवेशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संरक्षक रेवत सिंह जी ने शिक्षकों की मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन प्रेषित किए जाने की बात कही। संगठन के कोषाध्यक्ष राजेश दुबे द्वारा कोष संबंधी एवं संगठन महामंत्री विश्राम कटरा ने संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर अपने विचार व्यक्त किये। अंत में कार्यक्रम के संयोजक एवं पाली संभाग के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह गहलोत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News