राजस्थान को मिली तीन ट्रेनों की बड़ी सौगात, वंदे भारत हुई 20 कोच की; जैसलमेर-जालोर को भी फायदा

Friday, May 22, 2026-04:45 PM (IST)

जोधपुर: जोधपुर में शुक्रवार को रेलवे विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गईं। केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने पश्चिमी राजस्थान के रेल नेटवर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नई परियोजनाओं की शुरुआत की। इस दौरान केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री Gajendra Singh Shekhawat भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण Vande Bharat Express का विस्तार रहा, जिसे अब 8 की बजाय 20 कोच के साथ चलाया जाएगा।

 

रेल मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए Jaisalmer Railway Station पर बने नए कोच केयर कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। इस सुविधा के शुरू होने से जैसलमेर में ट्रेनों की सफाई और रखरखाव की आधुनिक व्यवस्था उपलब्ध होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इससे संचालन में तेजी आएगी और पर्यटन नगरी जैसलमेर आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

 

इसी मौके पर Sabarmati-Jodhpur Superfast Express को जैसलमेर तक विस्तार देने की घोषणा की गई। रेल मंत्री ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे गुजरात और पश्चिमी राजस्थान के बीच रेल संपर्क और मजबूत होगा। बाद में जालोर में नई Bhuj-Delhi Express को भी हरी झंडी दिखाई गई।

 

Jodhpur-Delhi Cantt Vande Bharat Express में अब कुल 20 कोच लगाए गए हैं। इनमें 16 डिब्बे 78 सीट क्षमता वाले, 2 डिब्बे 44 सीट क्षमता वाले और 2 डिब्बे 52 सीट क्षमता वाले हैं। ट्रेन की कुल क्षमता 530 से बढ़ाकर 1440 यात्रियों तक कर दी गई है। रेलवे का मानना है कि इससे दिल्ली रूट पर यात्रियों को लंबे समय से चली आ रही वेटिंग की समस्या से राहत मिलेगी।

 

इसके अलावा Bhagat Ki Kothi Railway Station पर लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से मेगा कोचिंग टर्मिनल विकसित करने की घोषणा की गई। यहां देश के पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन मेंटेनेंस डिपो के दूसरे चरण को भी मंजूरी दी गई है। परियोजना के तहत अत्याधुनिक ट्रेनिंग सेंटर भी बनाया जाएगा।

 

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और रेलवे यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर राज्यसभा सांसद Rajendra Gehlot, विधायक अतुल भंसाली, देवेंद्र जोशी और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि नई व्यवस्थाओं से जोधपुर, जालोर और जैसलमेर क्षेत्र में रेल सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News