राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक, अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश

Saturday, Mar 07, 2026-05:29 PM (IST)

भीलवाड़ा। सीआर चौधरी ने जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर कृषि एवं किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। बैठक में फसल उत्पादन, उर्वरक-बीज की उपलब्धता, कीट-रोग नियंत्रण तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति पर चर्चा की गई। 

चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के किसान तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि प्रदेश की अर्थव्यवस्था की आधारशिला है, इसलिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। उन्होंने फसल विविधीकरण, आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों से नियमित संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया। बैठक में अधिकारियों ने जिले में संचालित कृषि योजनाओं की प्रगति पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की। इस दौरान कृषि व उद्यान विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

फसल विविधीकरण और प्राकृतिक खेती पर जोर चौधरी ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसल विविधीकरण, आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को किसानों के साथ नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने को कहा। पीपीटी के माध्यम से दी योजनाओं की जानकारी बैठक के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने जिले में संचालित कृषि योजनाओं की प्रगति के बारे में प्रोजेक्टर पर पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। 

इस अवसर पर कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक विनोद कुमार जैन, उद्यान विभाग के उपनिदेशक शंकर सिंह राठौड़, आत्मा परियोजना निदेशक संतोष तंवर, सहायक निदेशक धीरेंद्र सिंह राठौड़, सहायक निदेशक मुख्यालय किशन गोपाल जाट सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। 
 


Content Editor

Kuldeep Kundara

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News