राजस्थान निकाय चुनाव : सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी बसपा, पार्टी का बड़ा ऐलान
Friday, Feb 27, 2026-05:36 PM (IST)
उदयपुर। राजस्थान में आगामी निकाय चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बड़ा ऐलान किया है। बसपा ने तय किया है कि वह राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी की गुरुवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवकुमार गौतम ने की, जिसमें एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल और सीपी खटीक जैसे प्रमुख नेता भी मौजूद थे।
बैठक में आगामी चुनाव को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया, साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। जिला प्रभारी सुरेश कुमार मेघवाल ने बताया कि पार्टी अब सभी विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेगी और संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान चलाएगी।
बसपा ने जमीनी स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए विभिन्न सुझावों पर विचार किया, और आगामी चुनावों में अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया। पार्टी के इस कदम से राज्य की राजनीति में एक नया मोड़ आने की संभावना है।
