राजस्थान बीजेपी में मीडिया प्रभारियों की बड़ी नियुक्तियां, संगठन को मजबूत करने की तैयारी
Wednesday, Mar 25, 2026-07:15 PM (IST)
जोधपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से संभाग और जिला स्तर पर मीडिया प्रभारियों की बड़ी नियुक्तियां की हैं। ये नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य पार्टी की मीडिया रणनीति को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाना है।
पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार जोधपुर संभाग से रतनलाल शर्मा, जयपुर संभाग से कैलाश वर्मा, उदयपुर संभाग से कुलदीप धनकड़, बीकानेर संभाग से डॉ. दशरथ सिंह शेखावत, भरतपुर संभाग से लक्ष्मीकांत भारद्वाज, अजमेर संभाग से सुमन शर्मा और कोटा संभाग से ज्योति खंडेलवाल को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही जिला स्तर पर भी व्यापक फेरबदल और नियुक्तियां की गई हैं। जोधपुर संभाग के अंतर्गत जोधपुर शहर से लोकेन्द्र सिंह राजावत, देहात उत्तर से जोगेन्द्र राजपुरोहित, देहात दक्षिण से राजकुमार शर्मा, पाली से अरविंद गिरधर, जालौर से ओमप्रकाश विश्नोई, सिरोही से ललित लकवाल, बाड़मेर से जेपी यादव, बालोतरा से रेवत सिंह राजपुरोहित और जैसलमेर से सूरज सोनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उदयपुर संभाग में भी कई नए चेहरों को मौका दिया गया है। उदयपुर शहर से विकास बारहठ, उदयपुर देहात से प्रीति शर्मा, राजसमंद से नम्रता सिंह, बांसवाड़ा से जयपाल सिंह मांडोता, डूंगरपुर से मुकेश रावत, चित्तौड़गढ़ से रमेश नवहाल और प्रतापगढ़ से विक्रम सिंह शेखावत को मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इसी तरह कोटा संभाग में कोटा शहर से तन्मय शर्मा, कोटा देहात से शैलेष कौशिक, बूंदी से शिवांगी सिकरवार, बारां से पंकज मेहता और झालावाड़ से मदन प्रजापत को जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी के अनुसार इससे पहले बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के जिलों के लिए भी नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इन सभी नियुक्तियों का मकसद मीडिया प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाना और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जनता तक तेजी से पहुंचाना है।
बीजेपी का मानना है कि इन नए मीडिया प्रभारियों के जरिए संगठन को जिला स्तर तक मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों में बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा।
