केरल में कांग्रेस को मजबूत करने में जुटे सांसद राहुल कस्वां, AICC पर्यवेक्षक के रूप में संभाली जिम्मेदारी
Wednesday, Apr 01, 2026-06:21 PM (IST)
राजस्थान के चूरू से सांसद राहुल कस्वां इन दिनों केरल विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें AICC की ओर से पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके तहत वे राज्य में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं।
कोल्लम जिले में चुनावी गतिविधियों की समीक्षा
अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान कस्वां ने कोल्लम जिले के पथानापुरम और चदयामंगलम विधानसभा क्षेत्रों में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान आगामी रणनीति और कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष बाबू मैथ्यू, संयोजक अनिल और पीसीसी सदस्य सी.आर. नजीब सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
UDF की जीत का जताया भरोसा
सांसद कस्वां ने कहा कि केरल में कांग्रेस और UDF गठबंधन मजबूत स्थिति में है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी चुनावों में कांग्रेस के नेतृत्व में UDF गठबंधन बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगा।
तिरुवनंतपुरम में हुआ स्वागत
केरल पहुंचने पर तिरुवनंतपुरम में राजस्थान प्रवासी समाज के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रवासी फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रभु दान रतनू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
