पुष्कर के नशा तस्करों के नेपाल कनेक्शन का खुलासा, एक करोड़ की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Tuesday, May 12, 2026-08:37 PM (IST)

अजमेर पुलिस और एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में पुष्कर से जुड़े अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने नेपाल से चरस सप्लाई करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब दो किलो चरस बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग एक करोड़ रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं तीर्थ नगरी पुष्कर से जुड़े तस्करों के नेपाल कनेक्शन सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

सिटी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ATS टीम ओर पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि पुष्कर और आसपास क्षेत्र में सक्रिय कुछ नशा तस्कर नेपाल से चरस मंगवाकर राजस्थान सहित अन्य राज्यों में सप्लाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एटीएस और सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से निगरानी शुरू की। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए टीम ने शहर में घेराबंदी कर दो युवकों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से करीब दो किलो चरस बरामद हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं और लंबे समय से राजस्थान में सक्रिय तस्करों के संपर्क में थे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि पुष्कर में होनी थी सप्लाई, पुलिस द्वारा आरोपियों  से पूछताछ में कई स्थानीय संपर्कों के नाम उजागर होने की आशंका, जिसके आधार पर पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद चरस,  जिसे नेपाल के रास्ते भारत में सप्लाई किया गया था। आरोपी पहले सीमावर्ती क्षेत्रों में डिलीवरी देते थे, बाद में नेटवर्क के जरिए माल अजमेर और पुष्कर तक पहुंचाया जाता था। एजेंसियों को शक है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय है और इसके तार अन्य राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं।
एटीएस और अजमेर पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और सोशल मीडिया संपर्कों की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

तीर्थ नगरी पुष्कर का नाम अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ने के बाद स्थानीय प्रशासन भी सतर्क हो गया है। पुलिस ने साफ कहा है कि नशा कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।


Content Editor

Kuldeep Kundara

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News