राजस्‍थान में किशोर की गेंदबाजी से प्रभावित हुए राहुल गांधी, वीडियो साझा किया

7/27/2022 9:56:33 PM

जयपुर, 27 जुलाई (भाषा) राजस्थान के राजसमंद जिले के दूरदराज के गांव में रहने वाले एक लड़के की प्रतिभा ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को प्रभावित किया है। गांधी ने इस लड़के का गेंदबाजी करते हुए वीडियो साझा किया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कहा कि वह इस लड़के के सपने को साकार करने में मदद करें।
राहुल ने एक वीडियो को रीट्वीट किया जिसमें लड़का गेंदबाजी का अभ्यास करता नजर आ रहा है।
राहुल ने जिस ट्वीट को रीट्वीट किया उसमें दावा किया गया कि 16 वर्षीय भरत सिंह मछली पकड़ने वाले जाल से नेट बनाकर गेंदबाजी का अभ्यास कर रहा है।
गांधी ने छह सेकंड के वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘‘अद्भुत प्रतिभा हमारे देश के कोने-कोने में छुपी है, जिसे पहचानना और बढ़ावा देना हमारा कर्तव्य है। मैं अशोक गहलोत जी से अनुरोध करता हूं, कृपया इस बच्चे को अपना सपना सच करने में मदद करें।’’
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए गहलोत ने ट्वीट किया, "बिलकुल, इसे दिखवाएंगे और जो भी जरूरी होगा करेंगे।"

यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising