आपसी विवाद में जौहरी की पीट पीटकर हत्या

6/15/2022 6:51:21 PM

जयपुर, 15 जून (भाषा) राजस्थान के जालौर जिले के आहोर थानाक्षेत्र में शराब के सेवन के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद दो व्यक्तियों ने एक जौहरी की कथित तौर पर पीट पीटकर हत्या कर दी।

जालौर के पुलिस उपाधीक्षक हिम्मत चारण ने बुधवार को बताया कि मादरी गांव में बीती रात जौहरी कांतिलाल सोनी, उसके परिचित रणछोड़ सिंह के घर पर अशोक सिंह के साथ शराब पी रहे थे। उन्होंने बताया कि तीनों में किसी बात को लेकर कोई विवाद हो गया जिसके बाद अशोक सिंह और रणछोड़ सिंह ने जौहरी की कथित तौर पर पीट पीट कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दोनों आरोपियों अशोक सिंह और रणछोड़ सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी अशोक सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ और जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि हत्या में शामिल दूसरे आरोपी रणछोड़ सिंह की तलाश की जा रही है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising