राजस्थान : तापमान में गिरावट के बाद लोगों को मिली भीषण गर्मी से राहत

5/16/2022 8:21:37 PM

जयपुर, 16 मई (भाषा) राजस्थान के अधिकतर शहरों में सोमवार को अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश स्थानों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया जिससे लोगों को ‘लू’ (गर्म हवाएं) से राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को धौलपुर 46.1 डिग्री तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं, अलवर में 44.2 डिग्री, चूरू में 44 डिग्री, करौली -पिलानी में 43.9 डिग्री, जैसलमेर में 43.5 डिग्री, कोटा-फलौदी में 43.4 डिग्री, चित्तौड़गढ़-बाड़मेर में 43 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों के अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 39.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर स्थानों पर रविवार रात का तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलो में में मेघगर्जन, धूलभरी आंधी और अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising