कांग्रेस राजस्थान में बनाएगी 50 लाख सदस्य: डोटासरा
1/19/2022 8:46:52 AM
जयपुर, 18 जनवरी (भाषा) कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को कहा कि पार्टी ने राजस्थान में 50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।
पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि डोटासरा एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के डिजिटल सदस्यता अभियान के प्रभारी के. राजू ने पार्टी द्वारा राज्य में चलाए जाने वाले इस अभियान को लेकर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त दो-दो समन्वयकों के साथ ऑनलाइन बैठक की।
बैठक में राज्य स्तर पर 11 राज्य समन्वयक नियुक्त कर संभागवार जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर डोटासरा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान 31 मार्च तक चलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशभर में 50 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य रखा है।
इस डिजिटल बैठक में सांसद जोथीमनी सेन्नीमलाई और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कोषाध्यक्ष सीताराम अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।