राजस्थान में सर्दी का दौर जारी, फतेहपुर में पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

1/17/2022 12:38:37 PM

जयपुर, 17 जनवरी (भाषा) राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है, जहां रविवार रात फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार हालांकि बीते चौबीस घंटे में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गयी।

बीती रात न्यूनतम तापमान करौली में 3.2 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 4.6 डिग्री, नागौर में 4.7 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, पिलानी में 5.2 डिग्री, बूंदी में 5.5 डिग्री, एरनपुरा रोड में 5.6 डिग्री, चुरू में 5.7 डिग्री, संगरिया में 5.9 डिग्री, धौलपुर में 6.1 डिग्री, अलवर में 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

वहीं रविवार की रात राज्य के अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 10 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising