गहलोत से मिलने मंगलवार को जयपुर आएंगे पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी

10/4/2021 9:35:18 PM

जयपुर, चार अक्तूबर (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने जयपुर आएंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गहलोत ने अपने सरकारी आवास पर चन्नी के लिए दोपहर भोज का कार्यक्रम रखा है, जिसमें राज्य के अन्य मंत्री भी शामिल होंगे।
सूत्रों ने बताया कि चन्नी का दोपहर में ही लौटने का कार्यक्रम है। बाद में, गहलोत कैबिनेट की बैठक होगी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising