मुख्यमंत्री गहलोत से मिलने पहुंचे धनखड़, उनका हालचाल जाना

9/25/2021 2:29:38 PM

जयपुर, 25 सितंबर (भाषा) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ पत्नी समेत यहां निवास पर आए और कुशलक्षेम जाना।’’
उल्लेखनीय है कि गहलोत की पिछले महीने एंजियोप्लास्टी हुई थी।

वहीं धनखड़ ने राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से भी मुलाकात की। राजभवन प्रवक्ता ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising