राजस्थान के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल के निधन पर शोक जताया

7/22/2021 10:58:49 AM

जयपुर, 21 जुलाई (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जालोर-सिरोही से पूर्व सांसद पारसाराम मेघवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।पारसाराम का बुधवार को निधन हो गया।

मिश्र ने पूर्व सांसद के निधन पर शोक जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। गहलोत ने मेघवाल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि मेघवाल ने क्षेत्र में कार्य करते हुए महत्वपूर्ण सेवाएं दीं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने भी मेघवाल के निधन पर शोक जताया है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising