राजस्थान में 30 नगरीय निकायों में 156 पार्षदों का मनोनयन

6/24/2021 12:15:12 AM

जयपुर,23 जून (भाषा) राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने बुधवार को राज्य के 30 नगरीय निकायों में 156 पार्षदों का मनोनयन किया ।

राज्य सरकार ने यह चौथी सूची जारी की है। इससे पहले 85 निकायों नगरपालिकाओं एवं नगरपरिषदों में कुलमिलाकर 461 पार्षद मनोनीत किये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में लगभग 30,000 राजनीतिक नियुक्तियां होनी हैं और विशेषकर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं उनके समर्थक विधायक लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार नगरपालिका फतेहनगर, नगरपालिका कुचेरा , नगरपालिका कुशलगढ , नगरपालिका गुलाबपुरा, नगरपालिका आसीन्द , नगरपालिका डेगाना , नगरपालिका रामगढ शेखावटी , नगरपालिका फतेहपुर शेखावटी, नगरपालिका खुडाला फालना , नगरपालिका नोहर , नगरपालिका सूरजगढ, नगरपालिका सादडी एवं नगरपालिका माण्डलगढ में छह-छह, नगरपालिका बिसाऊ, नगरपालिका आमेट, नगरपालिका परतापुरगढी , नगरपालिका खाटूश्यामजी में दो-दो , नगरनिगम उदयपुर में 12, नगरपालिका गजसिंहपुर में छह, नगर परिषद मकराना में चार, नगरपालिका अनूपगढ में पांच, नगरपालिका कोटपूतली में छह, नगरपालिका चाकसू में छह, नगरपालिका लालसोट में छह, नगरपालिका सूरतगढ में दो, नगरपालिका रावतभाटा में दो, नगरपालिका बेंगू में छह, नगरपालिका लोसल में छह, नगरपालिका बहरोड में छह एवं नगरपालिका डीग में छह सदस्य मनोनीत किये गये हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य में राजनीतिक नियुक्तियों, मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगभग ढाइ्र साल से गहलोत सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि इस तरह की नियुक्तियों से सत्तारूढ पार्टी अपने निष्ठावान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को उपकृत करती है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising