राजस्थान में गर्मी का दौर जारी, गंगानगर सबसे गर्म स्थान

6/11/2021 9:58:50 PM

जयपुर, 11 जून (भाषा) राजस्थान में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी गर्मी का प्रकोप बना रहा। प्रदेश में गंगानगर में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह राज्य में सबसे गर्म स्थान रहा।

मौसम विभाग के अनुसार चूरू में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, करौली में 43.6 डिग्री, चित्तौड़गढ़-पिलानी में 43.3-43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अन्य जिलों में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।
विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के हनुमानगढ, गंगानगर जिलों में लू चलने और पूर्वी राजस्थान के बारां जिले में कहीं कही पर मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising