पूनियां ने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा

3/11/2021 9:11:21 PM

जयपुर, 11 मार्च (भाषा) भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कानून व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर चुकी है और राज्य सरकार का पूरा ध्यान केवल अपनी कुर्सी बचाने पर है।

पूनियां ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य में कांग्रेस शासन के सवा दो साल में राजस्थान अपराधों की राजधानी बन गया है और छह लाख से अधिक मुकदमें ..उसमें भी महिला के खिलाफ अपराध, विशेषकर बलात्कार की शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट है कि राज्य सरकार का इकबाल खत्म हो गया है।

पूनियां ने कहा कि, किसानों की पूर्ण कर्जमाफी, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी प्रदेश के ये तीन बड़े मुद्दे हैं, जिनको लेकर गहलोत सरकार पूरी तरह विफल है।

उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक बेरोजगारी दर 28.02 प्रतिशत राजस्थान में है। इस राज्य सरकार से बेरोजगारों की नाराजगी जायज है और बेरोजगारों की ताकत ना केवल विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising