पूर्व न्यायाधीश लोहरा राजस्थान के नये लोकायुक्त नियुक्त

2/27/2021 4:16:05 PM

जयपुर, 27 फरवरी (भाषा) पूर्व न्यायाधीश प्रताप कृष्ण लोहरा को राजस्थान का नया लोकायुक्त नियुक्त किया गया है।


राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को उनका नियुक्ति पत्र जारी किया।


इसके अनुसार लोहरा को उनका पद ग्रहण करने से पांच साल की अवधि के लिए लोकायुक्त नियुक्त किया गया है। लोहरा राजस्थान उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश हैं।


राजस्थान में लोकायुक्त का पद काफी समय से खाली था।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising