राजस्थान: 87 नगर निकायों में सभापति पद के लिए 197 उम्मीदवार मैदान में

2/4/2021 10:34:15 PM

जयपुर, चार फरवरी (भाषा) राजस्थान के 87 नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए अब 197 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इन निकायों में अध्यक्ष पद के लिए सात फरवरी को मतदान होगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य के 20 जिलों के 90 निकायों के 3034 वार्ड में पार्षद के लिए मतदान रविवार को हुआ था।
राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता के अनुसार इन निकायों में अध्यक्ष पद के लिए सात फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए जांच के बाद 268 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए जिनमें से 68 ने अपने नाम वापस ले लिए। तीन जगह बांसवाड़ा के कुशलगढ़, झुंझुनू के मुकंदगढ़ व नागौर के कुचेरा में अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुने गए हैं।

अब बाकी बचे 87 निकायों में सभापति का चुनाव होना है। उसके बाद उपसभापति या उपाध्यक्ष चुने जाएंगे।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising