राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने जरूरतमंद और गरीब महिलाओं को शॉल बांटे

1/27/2021 6:09:18 PM

जयपुर, 27 जनवरी (भाषा) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बुधवार को जरूरतमंद और गरीब महिलाओं को शाल बांटे।

मिश्र ने बुधवार को राजभवन से 2000 शाल से भरी गाड़ी को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यह शॉल अनाथाश्रम, वृद्धाश्रम और जरूरतमंद लोगों को वितरित करना सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

राज्यपाल ने इस दौरान कहा कि मानवता की सेवा ईश्वर की आराधना है। उन्होंने निराश्रित, समाज के वंचित और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सभी को आगे आने का आहृान किया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

PTI News Agency

Advertising