पवन खेड़ा ने सीबीआई- ईडी को बताया भाजपा के स्टार प्रचारक और शाह मोदी को पर्यटक |

11/9/2023 6:50:40 PM

अजमेर : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा के स्टार प्रचारक सीबीआई और ईडी है। जैसे अन्य पार्टियों में प्रचारक है वैसे ही भाजपा ने इन्हें स्टार प्रचारक बना रखा है। वहीं उन्होंने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को राजस्थान में पर्यटक बताया |

उन्होंने कहा कि यह राज्य बहुत खूबसूरत है और दोनों ही नेता यहां घूमने आते हैं। उन्होंने लाल डायरी पर भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उसमें हिम्मत है तो वह इसके पन्ने खोलकर दिखाएं। खेड़ा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा में 600 आरएसएस के कार्यकर्ता भेजे थे।

राजस्थान में कई जिलों में संगठन की नियुक्ति नहीं होने के सवाल पर खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस के पास जानता है आजादी के आंदोलन में भी हमारे पास संगठन नहीं था। लेकिन जनता ने एकजुट होकर काम किया। समाज खुद संगठित होकर हमारे साथ जुड़ता है। यह इतिहास अभी का नहीं करीब डेढ़ सौ साल पुराना है। और जो संगठन वाली पार्टी है, वह 1925 से संघर्ष कर रही है सत्ता मिल जाए। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा वोट लेने की यात्रा नहीं थी। बल्कि लोगों के दिलों को जोड़ने की यात्रा थी। इस यात्रा को लेकर भाजपा लगातार हमले कर रही है। यात्रा में व्यवधान डालने की कोशिश की गई। हमारे शास्त्रों में स्पष्ट लिखा है, यज्ञ में विधान डालने वाले राक्षस होते हैं।

खेड़ा ने महिला आरक्षण बिल पर भी केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि यह आरक्षण 20 साल में लागू होगा। अगर भाजपा चाहती तो संख्या बल के आधार पर यह बिल अभी पारित कर सकती थी। बीजेपी की नियत सिर्फ ध्यान भटकना था। राम मंदिर निर्माण के सवाल पर खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस का इस मामले में हमेशा यह मत था। की अदालत के फैसले के साथ रहेंगे, जो अदालत का निर्णय होगा वह माननीय होगा। 40 साल से कांग्रेस यही कहती आ रही है, लेकिन उस समय भाजपा नेता आडवाणी यह कहते थे। आस्था में कोर्ट का क्या काम है। अब जब कोर्ट के आदेश से निर्माण हो रहा है, तो उसमें अमित शाह और मोदी जी की क्या भूमिका है।

खेड़ा ने कहा कि कन्हैया लाल हत्याकांड मेरे शहर में हुआ। रियाज मोहम्मद अंसारी और गैस मोहम्मद भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। और गुलाबचंद कटारिया के चहते थे, उन्हें छुड़वाने के लिए पुलिस को फोन भी किए गए। राजसमंद में शंभू लाल किसी की हत्या करें, या उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड गैस और अन्य लोग करें, दोनों ही मामलों की निंदा एक ही शैली में और एक ही लहजे में होनी चाहिए। संविधान किसी को भी यह महत्व नहीं देता कि मजहब और धर्म के आधार पर किसी को कम या किसी को ज्यादा महत्व दें। मैं यह बताना चाहता हूं, कन्हैया लाल के हत्यारे भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे, पोलिंग बूथ पर भी भाजपा के लिए बैठते थे। अमित शाह से कहिए जब अगली बार पर्यटक बनकर आए तो इनका भी जवाब दें।

लाल डायरी के सवाल पर खेड़ा ने कहा कि लाल सिलेंडर भी चर्चा में है। भाजपा लाल डायरी के पन्ने खोल दे, उसमें संजीवनी भी आएगी और बहुत कुछ निकलेगा हिम्मत है, तो खोलें और संजीवनी के विषय में बताएं क्या लिखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा बताएं कि क्या खरीद फरोश हो रही थी। जब भाजपा लाल डायरी खोले तो उसमें लाल सिलेंडर जरूर साथ रखें।

राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा पर खेड़ा ने कहा कि आरएसएस ने 600 लोगों को यात्रा का विरोध करने भेजा था। भगवान के मंदिर में जो कोई अर्चना के लिए जा रहा है, उसमें अगर उसमें कोई बाधा डाले तो उसे क्या कहा जाना चाहिए यह सब जानते हैं।


Content Editor

Afjal Khan

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News