ऑस्ट्रेलिया में भगवान परशुराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भव्य आयोजन

Saturday, May 09, 2026-07:42 PM (IST)

सर्व ब्राह्मण महासभा एसोसिएशन ऑस्ट्रेलिया की ओर से विक्टोरिया स्थित काली माता टेंपल में भगवान श्री परशुराम जी की दिव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

संस्था प्रमुख रवि शर्मा ने बताया कि आयोजन के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद हवन, पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रदीप तिवारी मौजूद रहे। वहीं राष्ट्रीय सचिव प्रवीण शर्मा, मेलबर्न अध्यक्ष अमित शर्मा, आदिति रावल, विकास शर्मा, मनु शर्मा और गगन बुटाना ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

मंदिर संचालिका नाथ भावना पुरी की विशेष उपस्थिति और सहयोग भी आयोजन में महत्वपूर्ण रहा। संस्था के संरक्षक पंडित सुरेश मिश्रा ने ऑनलाइन संबोधन के जरिए समाज को एकजुट रहने और संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया।

वरिष्ठ सलाहकार पंडित जयनारायण शास्त्री ने विधि-विधान से पूजा संपन्न करवाई और भगवान परशुराम के जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला।

पूरे आयोजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।


Content Editor

Ishika Jain

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News