अलवर में पैंथर की दस्तक, स्वान का पीछा करते के आबादी क्षेत्र में पहुंचा, सीसीटीवी में कैद नजारा

Tuesday, Mar 17, 2026-03:53 PM (IST)

अलवर: अलवर जिले के अखेपुरा थाना क्षेत्र के लादिया मोहल्ले में पैंथर की दस्तक से स्थानीय लोग डर गए हैं। मंगलवार को मोहल्ले के एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में पैंथर को एक स्वान का पीछा करते हुए देखा गया। जैसे ही पैंथर ने स्वान का पीछा किया, स्वान तेज़ी से आगे निकल गया, जिसके बाद पैंथर उल्टे पांव लौट गया। वन विभाग को सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक पैंथर जंगल की ओर लौट चुका था।

 

रेंजर शंकर सिंह शेखावत के अनुसार, यह क्षेत्र बफर जोन के नजदीक है, और यहां पैंथर की मूवमेंट सामान्य है। उन्होंने स्थानीय लोगों से सावधानी बरतने की अपील की और कहा कि यदि पैंथर दिखाई दे तो तुरंत वन विभाग को सूचित किया जाए, ताकि उसे रेस्क्यू किया जा सके।

 

पिछले कुछ महीनों में अलवर शहर के विभिन्न हिस्सों जैसे आरआर कॉलेज और जिला अस्पताल के पास पैंथर की मूवमेंट देखी गई थी। वन विभाग ने इन घटनाओं के बाद कैमरा ट्रैप और पिंजरे का भी इस्तेमाल किया।

 

साथ ही, सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में भी लेपर्ड की गतिविधियां देखी जा रही हैं। हाल ही में कुशालीपुरा में लेपर्ड ने भैंस का शिकार किया, जिसका वीडियो हाइवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने कैद किया।

 

वन विभाग की टीम इन घटनाओं पर निगरानी बनाए हुए है और स्थानीय क्षेत्रों में गश्त को बढ़ा दिया गया है।


Content Editor

Anil Jangid

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News